bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

रिश्वत लेते डॉक्टर गिरफ्तार

बांसवाड़ा. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जयनारायण शुक्ला को 15 सौ रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बीपीएल कार्डधारी मरीज राकेश सिंह के उपचार के एवज में साढ़े छह हजार रुपए की रिश्वत की मांगी थी। इनमें से वे साढ़े चार हजार रुपए वसूल चुके थे।

शुक्रवार को डॉ. शुक्ला ने शेष राशि के भुगतान के लिए मरीज के भाई कुशलगढ़ निवासी कालूसिंह को अपने सरकारी क्वार्टर पर बुलाया था। रिश्वत राशि लेते ही सीआई बृजेंद्रसिंह भाटी के निर्देशन में पहुंची एसीबी टीम ने डॉ. शुक्ला को गिरफ्तार कर राशि बरामद कर ली। शनिवार को उन्हें भ्रष्टाचार निरोधक मामलों की उदयपुर स्थित विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

मामला यह था : दुर्घटना में घायल राकेश को उसका चाचा कालूसिंह उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आया था। बीपीएल कार्डधारी होने के बावजूद अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. शुक्ला ने पैर पर प्लास्टर व पूर्ण उपचार के एवज में साढ़े छह हजार रुपए की मांग की थी। गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों में बीपीएल कार्डधारी का उपचार निशुल्क किया जाता है। कालूसिंह की शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने कार्रवाई की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: