जयपुर. थल सेना अध्यक्ष जनरल दीपक कपूर दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को जयपुर पहुंचेंगे। पद ग्रहण करने के बाद उनकी यह पहली जयपुर यात्रा है।
जयपुर प्रवास के दौरान कपूर दक्षिण-पश्चिम कमान मुख्यालय का अवलोकन करेंगे। उनके साथ उनकी पत्नी कीर्ति कपूर भी आएंगी। वे आर्मी वाइव्ज वैलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष हैं।