जयपुर. उप्र के तीन शहरों में धमाकों की सूचना मिलते ही राजस्थान के अदालत परिसरों में कहीं तलाशी हुई और कहीं पुलिस दस्ते भेजे गए। जयपुर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया था जबकि जोधपुर के सभी अदालत परिसरों में गहन तलाशी की गई।
केंद्रीय गुप्तचरों की सूचना मिलने के बाद सभी पुलिस अधीक्षकों एवं आईजी को निर्देश दिए हैं कि अदालतों, भीड़ भरे वाले सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों सहित बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। इन निर्देशों के बाद जयपुर में अदालत परिसर, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थलों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उत्तर प्रदेश से राजस्थान को जोड़ने वाले मार्र्गो पर वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
दूसरी ओर, तसलीमा का विरोध करने वालों व उनके आंदोलन पर निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। आंदोलन उग्र होने की आशंका पर उच्चधिकारियों को समय से पहले सूचित करने की हिदायत दी है।