नई दिल्ली. अमेरिका व कनाडा के लिए अब बीएसएनएल और एमटीएनएल के फोन से 1.75 रुपए प्रति मिनट कॉल हो सकेगी। पहले यही दर 7.20 रुपए प्रति मिनट थी। बीएसएनएल ने कॉल नाऊ के नाम से नया कॉलिंग कार्ड जारी किया है। जिससे बीएसएनएल और एमटीएनएल के लैंडलाइन सब्सक्राइबर सस्ती दरों पर अमेरिका और कनाडा कॉल कर सकेंगे।
बीएसएनएल के सीएमडी कुलदीप गोयल के मुताबिक कॉल नाऊ कार्ड पर ही फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और साउथ ईस्ट एशिया के लिए कॉल दर 3.25 पैसे से लेकर चार रुपए प्रति मिनट तक है।