Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood कहते हैं किसी चीज को बनने में भले ही वर्षो लग जाएं, लेकिन बिगड़ने में एक पल का समय भी नहीं लगता। खासकर किसी से जुड़ी साख पर तो यह बात निश्चित तौर
पर लागू होती है। कुछ ऐसा ही अमेरिकी डॉलर के साथ भी हो रहा है। कुछ समय पहले तक किसी को अगर डॉलर में पेमेंट मिलता था तो वह स्वयं को बहुत खुशनसीब समझता था, लेकिन अब वह अमेरिकी डॉलर में बड़ी रकम लेने से पहले दस बार सोचेगा।
यूरो, ब्रिटिश पाउंड और कैनेडियन डॉलर के मुकाबले अमेरिकी डॉलर के अवमूल्यन होने का ही नतीजा है कि ब्राजील की सुपर मॉडल गिसेल बुडचेन ने अपना मेहनताना यूरो में लेने का फैसला किया है। डॉलर पर पिछले दिनों खड़ी हुई अनिश्चितता के चलते ही बुडचेन अपने नुकसान के प्रति आशंकित हैं। अगले वर्ष जून तक यह सुपर मॉडल 3 करोड़ डॉलर तक कमा लेगी। ऐसे में बुडचेन को डर है कि यदि डॉलर की कीमत और ज्यादा गिरी, तो उनका काफी नुकसान हो सकता है, इसीलिए वे अपना मेहनताना यूरो में लेना ही बेहतर समझ रही हैं।
ब्राजील की एक साप्ताहिक पत्रिका के अनुसार जब सुपर मॉडल ने पेंटीन नामक हेयर प्रोडक्ट की डील पर हस्ताक्षर किए तो भी उन्होंने डॉलर की जगह यूरो में पेमेंट किए जाने पर जोर दिया। हालांकि पीएंडजी ने इस बारे में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। और भी कई ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं, जहां बुडचेन ने अपना मेहनताना यूरो में ही मांगा है।बुडचेन की लोकप्रियता के आगे बड़ी-बड़ी कंपनियों को झुकना पड़ रहा है।