पुष्कर. नजदीकी ग्राम नांद में शुक्रवार दोपहर एक झोपड़ी में लगी आग आठ माह की बालिका जिंदा जल गई। आग से दस हजार रुपए, मोटरसाइकिल सहित का घर का सामान जल कर राख हो गया।
पीसांगन हाल नांद निवासी सोहनलाल कुमावत की झोपड़ी में दोपहर अचानक आग लग गई। जिससे झोपड़ी में सो रही उसकी आठ माह की बच्ची लाली जिंदा जल गई। आग लगने के दौरान सोहन एवं उसकी पत्नी खेत में बुआई कर रहे थे। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस एवं दमकल ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बालिका दम तोड़ चुकी थी।
पुलिस ने शव का मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगा रही है।