bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

ढाणी में आग, बच्च जिंदा जला

श्रीडूंगरगढ़. श्रीडूंगरगढ़ तहसील के मिंगसरिया गांव के तुलछाराम जाट की ढाणी में शुक्रवार को लगी आग ने उसके घर का चिराग बुझा दिया। सायं चार बजे लगी आग में उसका चार वर्ष का पुत्र गोविन्द जिंदा जल गया। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।

घटना के समय मृतक की मां खेत में बाजरे की फसल काट रही थीं। वहीं पिता तुलछाराम घरेलू कार्य से गांव आया हुआ था। आग में ढाणी में रखा घरेलू सामान, सोने-चांदी के जेवरात, नकदी आदि जलकर नष्ट हो गए। तुलछाराम की पत्नी ने जब ढाणी से उठती लपटें देखी तो उसने चिल्लाना शुरू कर दिया।

आसपास की ढाणियों के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझा पाते उससे पहले आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी और गोविन्द आग की लपटों से घिर गया था। ढाणी के बने दोनों झोपड़े आग की भेंट चढ़ गए। इस दौरान ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास किए लेकिन सारे प्रयास निष्फल हुए।

आग में बच्चे के जिंदा जलने की सूचना मिलते ही तहसीलदार जयवीरसिंह और पुलिस मौके पर पहुंची। तहसीलदार ने बताया कि पीड़ित को मुआवजा देने के लिए प्रस्ताव प्रशासन को भेजे जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: