बीकानेर. चूरू के रतनगढ़ में गोलियां लगने से घायल होने पर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया युवक दुर्गानिवास पांडे उत्तर प्रदेश में बलिया का गेंगस्टर है और
उसके सगे भाइयों ने ही उसे गोलियां मारी थीं। डीवाईएसपी दीक्षा कामरा ने बताया कि शुक्रवार को चूरू पुलिस के एसआई इस्लाम खां ने बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती दुर्गानिवास पांडे से पूछताछ की और उसे अपने साथ चूरू ले गए।
पांडे ने पुलिस को बताया है कि वह मार्शल गाड़ियों में अपने भाइयों के साथ राजस्थान आया था। चूरू के रतनगढ़ क्षेत्र में भाइयों से झगड़ा हो गया और गुस्साए भाइयों ने उस पर फायर कर दिए जिससे दो गोलियां उसकी जांघों में लगी। उसने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी।
पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ है कि पांडे बलिया का गेंगस्टर है और उसके खिलाफ हत्या व हत्या का प्रयास करने के करीब 15 मुकदमे चल रहे हैं। वहां इनके ब्राrाण परिवार का ठाकुरों से विवाद रहा है। आपसी रंजिश के कारण दोनों ओर से आठ लोग मारे गए हैं। पांडे व उसके बड़े भाई अरुण पर 10-10 हजार रुपए तथा उससे बड़े भाई कौशल चौबे पर दो लाख रुपए का ईनाम घोषित है। राजस्थान में ये लोग छिपने के लिए आए थे।
गौरतलब है कि दुर्गानिवास को गोली लगने के कारण पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसने अपने भाइयों को बचाने के लिए पुलिस को बताया था कि मोटरसाइकिल पर बीकानेर आते समय अज्ञात लुटेरों ने उसे गोली मारकर लूट लिया था। इस पर चूरू पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए राजलदेसर एसएचओ इस्लाम खां के नेतृžव में एक विशेष टीम का गठन किया।
पुलिस को पांडे के पास से एक डायरी बरामद हुई थी जिसमें यूपी के फोन और मोबाइल नंबर लिखे थे। इन नंबरों के जरिये पुलिस यूपी, हरियाणा गई और वास्तविकता का पता लगाया। बाद में अस्पताल में भर्ती पांडे ने पूछताछ में सच उगल दिया।
यूपी पुलिस ने गिरफ्तार किया
उत्तर प्रदेश के बलिया क्षेत्र से चूरू पहुंची पुलिस ने गेंगस्टर दुर्गानिवास पांडे को गिरफ्तार कर लिया है और यूपी ले जाएगी। पांडे ने वर्ष, 2004 में वहां चार ठाकुरों की हत्या की थी और उसके बाद भी वारदातों को अंजाम दिया। बलिया पुलिस को उसकी तलाश थी।