bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

कर्ज से गए परदेस, चंदे से लौटे देस

उदयपुरवाटी. अच्छी कमाई का सपना लिए उदयपुरवाटी के दो बेरोजगार युवक कर्ज के पैसे लेकर विदेश तो चले गए, लेकिन वतन वापसी के लिए उन्हें चंदे का कर्ज से गए परदेस, चंदे से लौटे देससहारा लेना पड़ा। इस आशय का यहां पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।

पुलिस ने बताया कि कस्बे के वार्ड नंबर 20 निवासी प्रभूदयाल वर्मा व अल्ताफ हुसैन विदेश में कमाने के लिए 29 जनवरी को इंटरव्यू देने सीकर पहुंचे। वहां दोहा-कतर से आए एक प्रतिनिधि ने इंटरव्यू लिया और प्रभूदयाल से 50 हजार तथा अल्ताफ हुसैन से 55 हजार रुपए लेकर 26 जून को उन्हें हवाई जहाज से दोहा कतर भेज दिया।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वहां पहुंचने पर उनको ना तो एग्रीमेंट के अनुसार काम दिया गया और ना ही तय वेतन की बात की गई। उन्हें भूखों मरने के लिए छोड़ दिया गया। इस पर वहां काम करने वाले अन्य भारतीय मजदूरों को अपनी व्यथा सुनाई तथा वापस देश भेजने की फरियाद की। वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों ने चंदा एकत्रित किया तथा उनकी वापसी का इंतजाम किया। 16 अगस्त को दोनों स्वदेश लौट आए। यहां आकर उन्होंने विदेश भेजने वाले एजेंट और ट्रेवल एजेंसी वाले से बात की। उन्होंने कुछ राशि वापस लौटाने की बात कहकर शांत रखा। राशि वापस नहीं मिलने पर उन्होंने मुंसिफ न्यायालय में इस्तगासा दायर कर मुकदमा दर्ज कराया।

एसएचओ गोपीराम बाजिया ने बताया कि किरड़ोली निवासी ताज मोहम्मद व सवाई खान तथा दिल्ली निवासी केबी शर्मा व उसकी पत्नी अंजू शर्मा के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने व पैसा हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: