bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

बाघेवाला में तेल दोहन की तैयारियां

जोधपुर. अस्सी के दशक में बाघेवाला में खोजे गए विशाल तेल भंडार के दोहन के लिए ऑयल इंडिया लिमिटेड अगले महीने से फिर प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके लिए वेनेजुएला की विशेषज्ञ टीम 9 दिसंबर को जोधपुर आएगी।

कंपनी बाघेवाला में डेढ़ साल पहले से भारी तेल को विशेष तकनीक से पिघलाने का प्रयास शुरू करने में लगी थी, मगर संसाधनों के अभाव में यह प्रक्रिया आरंभ नहीं हो सकी। 17 दिसंबर के बाद पिछले साल खोदे गए कुए में भाप प्रवाहित की जाएगी और एक महीने के लिए कुए को बंद कर तेल की क्वालिटी व मात्रा का आकलन किया जाएगा। संभवतया जुलाई 2008 में व्यावसायिक उत्पादन आरंभ कर दिया जाएगा।

कंपनी को बाघेवाला में भारी तेल का यह भंडार अस्सी के दशक में मिला था। इसके दोहन के लिए ऑयल इंडिया लि. और वेनेजुएला सरकार के बीच पांच साल पूर्व करार हुआ था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: