bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

पानी कनैक्शन रैगुलर करने का फैसला

चंडीगढ़. पंजाब सरकार ने पीने के पानी व सीवरेज के अवैध कनैक्शनों को नियमित करने का फैसला किया है। स्थानीय निकाय मंत्री मनोरंजन कालिया ने शुक्रवार यहां यह जानकारी देते हुए कहा, अवैध कनैक्शन जोड़ने वाले उपभोक्ताओं पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है, लेकिन ऐसा कर सरकार शहरी क्षेत्र के लोगों की परेशानी नहीं बढ़ाना चाहती।

कालिया के मुताबिक शहरी क्षेत्र के लोगों को राहत देने के लिए यह फैसला किया गया है कि ३१ दिसंबर तक वे अपने कनैक्शन नियमित करवा लें। जो लोग निर्धारित फीस भर कर वाजिब दस्तावेजों सहित नए कनैक्शन के लिए आवेदन करेंगे, उनके कनैक्शन नियमित किए जाएंगे।

इस निर्धारित तारीख के बाद अवैध कनैक्शनों का पता लगाने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। अगर कोई अवैध कनैक्शन पकड़ा गया तो समझा जाएगा कि वे पिछले तीन साल से वाटर सप्लाई और सीवरेज सुविधा का फायदा ले रहे हैं। ऐसी सूरत में उपभोक्ता से तीन साल के बिल वसूलने के लिए नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: