bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

आईसीएल निखारेगी क्रिकेट प्रतिभाओं को

पंचकूला.आईसीएल का सपना है देश में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारना। इसके बाद निखरी हुई प्रतिभाएं आईसीएल से खेलें या किसी और लीग से या फिर देश के लिए, इससे हमें कोई आपत्ति नहीं है। यह तो अभी नर्सरी स्टेज पर है और हमने इसके लिए सपने संजोये हैं। यह बात आईसीएल के चेयरमैन व पूर्व कप्तान कपिल देव ने शुक्रवार को सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान कही।

कपिल देव यहां करीब डेढ़ घंटा रुके और स्टेडियम का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में तेजी से काम हो रहा है। रविवार तक फ्लड लाइट्स को खड़ा कर दिया जाएगा, जहां तक आउटफील्ड का सवाल है तो यह भी अगले 4-5 दिन में तैयार हो जाएगी। कपिल ने कहा कि मैंने आते ही सबसे पहले मैदान की घास के बारे में माली से पूछा, क्योंकि यह ऐसी चीज है जिसे जल्दबाजी में तैयार नहीं किया जा सकता। बाकी इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में कपिल ने कहा कि 30 नवंबर को स्टेडियम टूर्नामेंट के लिए पूरी तरह से रेडी होगा।

टीम इंडिया की यंग ब्रिगेड द्वारा ट्वेंटी-20 वल्र्ड कप जीतने और फिर पाकिस्तान की टीम को वनडे सीरीज में हराने के सवाल पर कपिल ने कहा कि टीम इंडिया को धोनी और युवी के रूप में दो बेहतरीन युवा खिलाड़ी मिले हैं। कपिल ने कहा कि एक्सपीरियेंस्ड और यंग प्लेयर्स के कॉंबीनेशन के चलते टीम इंडिया बहुत ही शानदार परफॉर्म कर रही है। सचिन के नर्वस 90 के सवाल पर कपिल ने कहा कि 0 से तो 90 अच्छे हैं और सचिन वनडे क्रिकेट में 41 के लगभग शतक लगा चुके हैं, ऐसे महान प्लेयर के लिए कोई भी टिप्पणी करना गलत होगा।

आउटफील्ड अभी मुकम्मल नहीं: रसलआईसीएल के ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट को शुरू होने में मात्र 6 दिन बचे हैं, लेकिन स्टेडियम की आउटफील्ड अभी मैचों के लिए मुकम्मल नहीं है। यह बात डरबन के इंटरनेशनल क्यूरेटर फिलिप रसल ने भास्कर से बातचीत में कही। रसल ने कहा कि पिच की कंडीशन से वह पूरी तरह संतुष्ट हैं।

उन्होंने कहा कि यह पिच बहुत तेजी से रन उगलेगी। यह पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग होगी, वहीं बॉलरों को इस पिच पर कुछ खास करने का मौका नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि पीक टाइम में स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के चलते मैदान की आउटफील्ड अभी पूरी तरह तैयार नहीं हो पाई है। चूंकि मौसम में भी नमी है, मैदान में चारों तरफ खुदाई और पानी भरा होने के कारण बचे हुए दिनों में आउटफील्ड का तैयार हो पाना मुश्किल है। उन्होंने कहा हालांकि उनकी तरफ से प्रयास जारी हैं, जहां तक संभव होगा आउटफील्ड को मैचों के लिए तैयार कर दिया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: