News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पंचकूला के संजय शर्मा ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पंचकूला के एसपी संदीप खिरवार, सेक्टर-5 थाने के एसएचओ बलवंत राय और शहर के डीएसपी पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। संजय ने कोर्ट से उसे किसी भी मामले में गिरफ्तार करने से पहले 7 दिन का नोटिस देने के आदेश देने की मांग भी की है। हाईकोर्ट ने नोटिस जारी कर हरियाणा सरकार और याचिका में पार्टी बनाए गए सभी पुलिस अधिकारियों को 15 दिसंबर को जवाब देने को कहा है।
याचिका में संजय का कहना है कि वह मूल रूप से टोहाना का रहने वाला है और कांग्रेस का सक्रिय कार्यकर्ता था, लेकिन पिछले दिनों उसने बसपा जॉइन कर ली और टोहाना में बसपा की रैली आयोजित की, जिसमें लगभग 15 हजार लोग शामिल हुए।
इस बात से परेशान टोहाना से विधायक और संसदीय सचिव परमबीर सिंह के कहने पर पंचकूला पुलिस ने उस पर 31 अक्टूबर को झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। उसके टोहाना स्थित होटल पर पुलिस ने रेड भी की। इसके अलावा उसे आशंका है कि उस पर कुछ और केस भी दर्ज करवाए जा सकते हैं।