कोहिमा.गोवा के राज्यपाल एसी जमीर नागालैंड में एक जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक जमीर पर यह हमला एनएससीएन (आईएन) के उग्रवादियों द्वारा किया गया। हमले के समय जमीर अपनी पत्नी के साथ मोकोकचंग जिले से लौट रहे थे। जमीर की कार पर 4 बम और मोटार्र से हमले किए गए।
जमीर के ऊपर चौथी बार हमला हुआ है। इससे पहले हुए तीन हमलों में भी जमीर बाल-बाल बचे थे। गौरतलब है कि जमीर नागालैंड के रहने वाले हैं और इनदिनों वे गोवा के राज्यपाल हैं।