bhaskar Web English
HomeNewsNational National

यूपी ब्लास्ट: हमलावरों के स्केच जारी

लखनऊ.उत्तर प्रदेश की अदालतों में हुए विस्फोटों के सिलसिले में जांच एजेंसियों ने तीन संदिग्ध हमलावरों के स्केच जारी किए हैं। शुक्रवार को राज्य के तीन हमलावरों के स्केच जारी  शहर फैजाबाद, लखनऊ और वाराणसी सिलसिलेवार धमाकों से दहल उठे थे।

10 मिनट के अंतराल में इन शहरों के कोर्ट परिसरों में हुए छह विस्फोटों में 14 लोगों की मौत हो गई और 65 से अधिक लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। दिल्ली, मुंबई समेत संवेदनशील जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

दोपहर 1:20 से 1:30 के बीच हुए विस्फोट में फैजाबाद में चार और वाराणसी में 10 लोगों की मौत हो गई थी। आतंकियों ने इन शहरों में धमाकों के लिए नौ टाइम बम लगाए थे जिनमें से छह में विस्फोट हुआ।

इन विस्फोटों में मरने वाले अधिकतर वकील हैं। इसी वजह से इन्हें पिछले सप्ताह कोर्ट परिसर में वकीलों द्वारा आतंकियों की पिटाई की प्रतिक्रिया माना जा रहा है। गौरतलब है कि गत शनिवार को लखनऊ के कोर्ट परिसर में जैश के आतंकियों की पेशी के दौरान वकीलों ने उनकी जमकर धुनाई कर दी थी।

ट्रेनें रोकींसमाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इलाहाबाद में ट्रेनों को रोका गया। गंगा-गोमती एक्सप्रेस को घंटों रोके रखा गया। उधर, धमाकों के विरोध में विश्व हिंदू परिषद ने उत्तर प्रदेश बंद का आह्वान किया है।



संबंधित खबरें
* उत्तरप्रदेश में सीरियल ब्लास्ट, 14 मरे, 65 घायल





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: