नई दिल्ली.बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन को नई दिल्ली के राजस्थान हाउस में पनाह मिली है। कोलकाता छोड़ने के आदेश के बाद उन्हें जयपुर ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें कल देर रात दिल् ली लाया गया और राजस्थान हाउस में बतौर अतिथि ठहराया गया है।
कल रात 11.30 बजे राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पृथ्वीराज रोड स्थित राजस्थान हाउस पहुंची। राजस्थान हाउस के सूत्रों ने बताया कि डीआई रैंक के एक पुलिस अधिकारी और कमिoAर रोहित कुमार के साथ तसलीमा नसरीन जयपुर से यहां पहुंचीं। राजस्थान हाउस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
गौरतलब है कि तसलीमा नसरीन की वीजा अवधि बढ़ाने के फैसले के बाद कोलकाता में हिंसा भड़क उठी थी। हिंसा पर काबू पाने के लिए सेना को तैनात करना पड़ा था। इसके बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने शांति बहाली के मद्देनजर उन्हें राज्य को छोड़ देने को कहा था।