News
International International इस्लामाबाद.पाकिस्तान में हुए दो धमाकों में 35 लोगों के मारे जाने की खबर है। दोनों धमाके रावलपिंडी में हुए।
आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल वाहिद अरशद ने बताया कि पहला धमाका आर्मी जनरल हेडक्वार्टर के पास हुआ। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार को आर्मी जनरल हेडक्वार्टर के चेप पोस्ट की गेट से टकरा दिया।
दूसरा धमाका ओजरी कैंप के पास हुआ। इसमें आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी कार को सेना की एक बस से टकरा दिया। दोनों धमाकों में 35 लोगों के मारे जाने की सूचना है। इन धमाकों में 30 से भी अधिक लोग जख्मी हुए हैंे।