bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

पंचायत ने स्कूल में लगाया ताला

गन्नौर (सोनीपत). पुगथला गांव के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गांव के गेस्ट टीचर की जगह बाहर का अध्यापक नियुक्ति के विरोध में पंचायत की ओर से स्कूल में शुक्रवार को सुबह ताला लगा दिया गया, लेकिन तहसीलदार सुरेश कुमार द्वारा नियम अनुसार कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर पंचायत ने ताला खोल दिया।

शुक्रवार की सुबह सरपंच केला देवी, जागेराम, पंच चन्द्र सिंह, पंच भलेराम, पंच सुखबीर, पंच ओमसिंह, मास्टर जगबीर, बलवंत, बलजीत, सूरतसिंह, बलवान, मांगेराम, नफेसिंह व सत्यवान आदि ने प्रधानाचार्य सुरेश के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि हिंदी प्राध्यापक के लिए गेस्ट टीचर पूनम को लगाया गया है, जबकि पुगथला में सरिता देवी, अजीत सिंह इस पद के लिए दावेदार हैं।

ग्रामीण इस मामले को लेकर विधायक जितेन्द्र मलिक, जिला शिक्षा अधिकारी डा. दिलबाग सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी कांता शर्मा आदि से मिल चुके हैं, लेकिन उनका समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों द्वारा स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाए जाने की सूचना पर एसडीएम सुजान सिंह ने डीएसपी रामफल कादियान व तहसीलदार सुरेश कुमार को पंचायत से बात करने के लिए कहा। मौके पर तहसीलदार सुरेश कुमार, बीडीओ हरिसिंह श्योराण, एएसआई प्रेम सिंह पुलिस दलबल के साथ स्कूल में पहुंचे। पंचायत और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच हुई औपचारिक बातचीत के बाद पंचायत ने स्कूल का ताला खोल दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: