bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

स्टेशन पर बच्ची को जन्म

बहादुरगढ़ . रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह एक महिला यात्री ने बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के बाद लगभग आधे घंटे तक महिला प्लेटफार्म पर ही पड़ी रही। महिला का पति सहायता के लिए इधर-उधर भटकता रहा। क्षेत्र की दो महिलाओं व कुछ लोगों की सहायता से महिला को सिविल अस्पताल लाया गया।

जहां जच्च व बच्च स्वस्थ हैं। जच्च सुमन के पति पिंटू ने बताया कि वह पानीपत में कारपेंटर है। शुक्रवार को वह अपनी गर्भवती पत्नी को गांव में छोड़ने के लिए जा रहा था। पानीपत से रोहतक तक वह एक ट्रेन में आया तथा उसके बाद दूसरी ट्रेन जिला खाड़िया बिहार के लिए पकड़ी।

परंतु आसौदा में उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने लगी। पिंटू ने बताया कि जब सुमन को अधिक पीड़ा हुई तो गाड़ी गांव आसौदा से निकल चुकी थी। उसने अपनी पत्नी को बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतार लिया जहां उसकी पत्नी ने प्लेटफार्म पर पेड़ के चबूतरे पर ही एक बच्ची को जन्म दे दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: