bhaskar Web English
HomeNewsNational National

पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ियों को धमकी

नई दिल्ली.एक निजी चैनल को भेजे ई-मेल में इंडियन मुजाहिद्दीन नामक आतंकवादी संगठन ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारत छोड़ने की धमकी दी है। ई-मेल में कहा गया है कि पाकिस्तान की क्रिकेट टीम यदि भारत का दौरा छोड़कर वापस नहीं लौटती है उसके ऊपर भी हमला किया जाएगा। इस धमकी के बाद फिरोजशाह कोटला मैदान की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम इस मैदान पर भारत के साथ टेस्ट क्रिकेट टेस्ट मैच खेल रही है।

गौरतलब है कि शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के तीन शहरों में अदालतों में हुए सिलसिलेवार विस्फोटों की जिम्मेदारी इंडियन मुजाहिदीन नामक आतंकवादी संगठन ने ली है। बताया जाता है यह संगठन बांग्लादेश स्थित आतंकवादी संगठन हूजी के इशारों पर काम करता है।

अगले निशानों का खुलासा
इस मेल में आतंकवादियों ने अपने अगले निशाने के बारे में भी बताया गया है। मेल में उन जगहों और समय का विवरण दिया गया है जहां धमाकों को अंजाम देना है। दिल्ली और मुंबई समेत अन्य जगहों पर भी आतंकवादी धमाकों को अंजाम देने की फिराक में हैं।

विस्फोटों से ठीक पहले भी एक निजी चैनल को ई-मेल भेजा गया था। जांच एजेंसियां ई-मेल के बारे में छानबीन कर रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: