नई दिल्ली.भारतीय गेंदबाज आरपी सिंह और श्रीसंथ दूसरा टेस्ट मैच भी नहीं खेल पाएंगे। ये दोनों गेंदबाज चोटिल होने के कारण पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनंत जोशी ने कहा कि श्रीसंत के बाएं कंधे की हड्डी टूट गई है और इसे ठीक होने में समय लगेगा। इसके कारण उनके 30 नवम्बर से पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता के इडन गार्डन मैदान में होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलने की संभावना लगभग नहीं के बराबर है।
आरपी सिंह भी अभी तक अपने चोट से नहीं उबर पाए हैं। श्रीसंत पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर में खेले गए अंतिम वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान गिर गए थे। इसके कारण उनके कंधे में चोट आई थी।
पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान श्रीसंत और आर. पी. सिंह के चोटिल होकर टीम से बाहर होने के कारण टीम में मुनफ पटेल को शामिल किया गया था ।