नई दिल्ली.नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पांच विकेट खोकर 212 रन बना लिए। कामरान अकमल 21 और मिसबाह-उल-हक 29 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की ओर से कप्तान अनिल कुंबले ने तीन विकेट हासिल किए जबकि हरभजन सिंह को दो विकेट मिले।
हरभजन सिंह ने कप्तान शोएब मलिक को आउट कर भारत का पांचवीं सफलता दिलाई। शोएब हरभजन की गेंद पर बोल्ड हो गए। कप्तान अनिल कुंबले ने अच्छी बल्लेबाजी कर रहे सलमान बट्ट को आउट कर भारत को चौथी सफलता दिलाई। कुंबले की गेंद पर द्रविड़ ने सलमान का कैच लपका। सलमान बट्ट ने 67 रन बनाए।
इससे पहले पाकिस्तान की ओर से सलमान बट्ट और यासिर हामिद और सलमान बट्ट ने अच्छी शुरुआत की थी। यासिर हामिद को 36 के व्यक्तिगत स्कोर पर कुंबले ने आउट किया। कुंबले की गेंद पर लक्ष्मण ने यासिर का कैच लपककर उन्हें पैवेलियन का रास्ता दिखा दिया। यासिर की जगह बल्लेबाजी करने यूनूस खान मैदान में उतरे। यूनूस खान 23 रन बनाकर कुंबले का शिकार बने। हरभजन सिंह ने मोहम्मद युसुफ को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। युसुफ 18 रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम लंच से पहले 276 रन पर ऑल आउट हो गई। पहली पारी में टीम इंडिया ने पाकिस्तान पर 45 रनों की बढ़त हासिल की है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 231 रन बनाए थे।
भारत की ओर से लक्षमण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 72 रन बनाए। इससे पहले आज कल के स्कोर 6 विकेट पर 228 रन से आगे खेलते हुए भारतीय बल् लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे कुछ खास नहीं कर पाए। लक्ष्मण ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद कप्तान कुंबले 24 रनों के स्कोर पर कनेरिया के शिकार बने। कुंबले को युनूस खान ने लपक लिया।
कुंबले के बाद बल्लेबाजी करने आए हरभजन सिंह मात्र एक रन बनाकर तनवीर की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद जहीर खान और मुनफ पटेल भी जल्दी ही विकेट गंवा बैठे। जहीर खान ने नौ रन बनाए और कनेरिया की गेंद पर शोएब अख्तर के हाथों कैच आउट हो गए। जबकि मुनफ पटेल बगैर खाता खोले कनेरिया की गेंद पर एलबीडब्ल्यू करार दिए गए। विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। पाकिस्तान की ओर से तनवीर ने तीन और कनेरिया ने चार विकेट हासिल किए।
संबंधित खबरें
* पाकिस्तान 231 पर सिमटा
* पाकिस्तान ने पहली पारी में, 231/10