News
Indians Abroad Indians Abroad कंपाला.भारत के कमलेश शर्मा को सर्वसम्मति से राष्ट्रमंडल का नया सेकेट्ररी जनरल चुना गया है। युगांडा की राजधानी कंपाला स्थित दफ्तर ने कमलेश शर्मा के चयन की पुष्टि की है।
कमलेश शर्मा 53 सदस्यीय राष्ट्रमंडल समूह के सेक्रेटरी जनरल का पद संभालने वाले पहले भारतीय हैं। 66 वर्षीय कमलेश शर्मा वर्तमान में इंग्लैंड में भारतीय हाई कमिश्नर के तौर पर कार्यरत हैं।
कमलेश शर्मा के चयन पर भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि कमलेश शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी को सफलता से निभाएंगे। उन्होंने कमलेश को शुभकामनाएं भी दी। कमलेश शर्मा वर्ष 2008 के अप्रैल माह में इस पद को संभालेंगे।