News
International International इस्लामाबाद.पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ रविवार को एक बार फिर पाकिस्तान लौट रहे हैं। इससे पहले भी वे पाकिस्तान लौटे थे लेकिन उन्हें वापस सऊदी अरब भेज दिया गया था।
बीती रात सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला के साथ शरीफ परिवार के रात्रिभोज के बाद शरीफ की पत्नी कुलसुम नवाज ने यह ऐलान किया। उधर लंदन में शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ ने भी एक टीवी चैनल को बताया कि उनका पूरा परिवार रविवार की शाम स्वदेश पहुंच रहा है।
सऊदी शाह के हस्तक्षेप पर नवाज शरीफ की वापसी देश के राजनीतिक परिदृश्य में चंद दिनों में अचानक आए बदलाव का संकेत हैं। विश्लेषकों का कहना है कि हाल ही पाक राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और सऊदी शाह के बीच हुई शिखर बैठक का पाकिस्तानी शासक के लिए उल्टा परिणाम हुआ।
सऊदी शाह ने न सिर्फ शरीफ को निर्वासन में रखने से साफ इनकार किया बल्कि जनरल मुशर्रफ पर जोर डाला कि वह शरीफ को पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बराबर का मौका दें।