Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty किसी के सेंस ऑफ स्टाइल के बारे में जानना चाहते हैं तो उसकी एसेसरीज देखिए। बदलते ट्रेंड पर आपकी कितनी पकड़ है यह आपके फॉर्मल, प्रोफेशनल तथा कैजुअल वियर
के अनुसार कैरी किए गए बैग के चयन से पता चलता है।
आज खास मौकों पर लोग सिर्फ आपका पहनावा ही नहीं, एसेसरीज भी देखते हैं। इसलिए बैग के चुनाव से पहले अपनी पर्सनैलिटी, उम्र, मौके तथा प्रोफेशन का जरूर ख्याल करें।
फॉर्मल बैग्स
यंग विमन के लिए कोई ट्रेंड नहीं है कि वह बड़ा बैग ले या शोल्डर बैग। मल्टी पॉकेट वाले बड़े बैग इन दिनों फैशन में हैं। इन्हें आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ उपयोग कर सकती हैं।
प्रोफेशनल बैग्स
प्रोफेशनल लोगों को हमेशा बड़ा बैग कैरी करना चाहिए ताकि आप अपने पर्सनल यूज के सामान के साथ ऑफिस की डायरी भी रख सकें। इसलिए वर्क वाले प्रैक्टिकल बैग का चुनाव बेहतर होगा। इस बैग में आप मोबाइल, सन ग्लासेज, कॉस्मेटिक्स तथा मनी बैग भी रख सकते हैं। बैग खरीदते समय मौसम का भी ध्यान रखें।
कैजुअल बैग्स
अगर अपने शरीर के हिसाब से बड़े बैग का चुनाव करते हैं तो वह बैग कम, लगेज ज्यादा लगेगा। बड़े बैग हमेशा अपने शरीर के हिसाब से चुनें। अपनी जरूरत के हिसाब से स्पेस का ध्यान रखते हुए बैग कैरी करें।
पार्टी बैग्स
इन दिनों छोटे हैंडल के स्टोन वर्क वाले क्लच बैग्स का ट्रेंड है, इन्हें आप पार्टी वियर के साथ कैरी कर सकते हैं। अगर आप शाम की पार्टी के लिए ब्राइट कलर के ड्रेस में हैं तो बड़े आकार का गोल्डन बैग ले सकते हैं। पार्टी वियर के साथ यह ट्रेंडी लुक देता है।