HomeAstrologyAstro Speak Astro Speak

सपने हो सकते हैं अपने

स्वप्न फल. कई बार सपने देखने के बाद हम किसी को बताना नहीं चाहते, ऐसा इसलिए क्योंकि आप उसके प्रतिफल के बारे में जानने से डरते हैं। डरिए नहीं सपने हो सकते हैं अपनेऔर देखिए कि यह चंद चीजें जिंदगी में क्या खट्टे-मीठे प्रभाव ला सकती हैं।

फल- नींद के दौरान फल देखने का अर्थ है कि आपका भावी जीवन खुशहाल होगा।

पिता- सपने में अपने पिता को देखने का अर्थ है कि आप किसी घोर विपदा में फंसने वाले हैं। इस विपदा से निकलने के लिए आपको विशेष सलाह की आवश्यकता होगी जो पिता तुल्य लोगों से ही मिल सकती है।

उड़ान‍‍- उड़ान भरने वाले स्वप्न देखना आम है। अगर आपने हवाईजहाज देखा है तो यह सकारात्मक असर देगा, यह आइडियाज को परवाज देने का भी सूचक है।

अंत्येष्टि- सपने में अंत्येष्टि देखना नाखुश वैवाहिक जीवन और बीमार बच्चों की निशानी है।

कैंची- इसे देखना हर लिहाज से बुरा माना जाता है। बुजुर्ग तो काफी हद तक इस बात को मानते आए हैं। यह संकेत है कि घर, ऑफिस और बिजनेस वाली जगह पर झगड़े या मंदी के आसार बन रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: