bhaskar Web English
HomeNewsNational National

हाईकोर्ट में पहुंच गया जैन पूजा विवाद

मुंबई. भगवान महावीर के पूजन के तरीके को लेकर जैन समुदाय के दो धड़ों के बीच पैदा हुआ विवाद हाईकोर्ट में पहुंच गया है। बाम्बे हाईकोर्ट की पूर्ण बेंच इस मामले की सुनवाई करेगी। भगवान महावीर की पूजा एक-अंगी और नव-अंगी दो तरीके से होती है। कोर्ट में नव अंगी पूजा के समर्थन में 126 दस्तावेज प्रस्तुत किए गए हैं।

इससे पहले हाईकोर्ट के दो जजों की बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी, लेकिन दोनों जजों के अलग-अलग आदेश से दुविधा की स्थिति पैदा हो गई। एक जज का कहना था कि दस्तावेजों को सबूत मानने की कार्रवाई सुनवाई से पहले होनी चाहिए, जबकि दूसरे ने कहा कि अस्थायी तौर पर ऐसा माना जा सकता है।

सुनवाई के बाद ही यह तय किया जाएगा कि दस्तावेज सबूत के तौर पर स्वीकार किए जाएं या नहीं। इसके बाद मामला पूर्ण बेंच के हवाले कर दिया गया। इसकी सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: