HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

गांव में रीछ, लोग घर छोड़कर भागे

टोंक. बनेठा थाना क्षेत्र के भालाजी हाला (रघुनाथपुरा) गांव में शनिवार सुबह रीछ आने से दहशत पैदा हो गई। ग्रामीणों में भगदड़ मच गई और वे घर छोड़कर गांव में रीछखेतों में भाग गए। बाद में रीछ कुंडेर गांव के जंगल के नाले में जा छिपा। सूचना देने के करीब 10 घंटे बाद रणथंभौर अभयारण्य से पहुंचा वन विभाग का दल देर शाम तक रीछ को पकड़ने में जुटा हुआ था। रीछ के हमले में वनकर्मी भंवरलाल गुर्जर व रामस्वरूप माली घायल हो गए।

भालाजी हाला में एक व्यक्ति ने बाड़े में सुबह सात बजे रीछ को बैठे देखा। उसने अन्य लोगों को इसकी सूचना दी। रीछ की बात सुनकर गांव में दहशत फैल गई। इस बीच कुछ लोग लोग लाठी और गंडासे लेकर बाड़े की ओर दौड़ पड़े। लोगों को देख रीछ बाड़े से निकल कर करीब ८ बजे कुंडेर गांव के जंगल के नाले में जा छिपा। इस दौरान लोगों ने उनियारा डीएसपी को इसकी सूचना दी।

उन्होंने जिला मंडल वन अधिकारी दीपचंद बैरवा व रणथंभौर अभयारण्य के वन अधिकारियों को घटना के बारे में बताया। बनेठा थाना प्रभारी कमलकिशोर बैद, उनियारा पुलिस व ककोड़ वन नाके के फोरेस्टर मुहम्मद रशीद, केटल गार्ड कंवरपाल आदि भी मौके पर पहुंचे। इस बीच रीछ आने की बात आसपास के गांवों में फैल गई। सूचना मिलते ही लोग लाठियां लेकर कुंडेर के नाले की ओर गए और नाले को घेर लिया।

रीछ ने लोगों पर हमले के प्रयास भी किए, लेकिन भीड़ अधिक होने कारण वह बाहर नहीं निकला तथा झाड़ियों के पीछे बैठ गया। देर शाम तक उसे पकड़ने के प्रयास जारी थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: