bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

जैन समाज बनाएगा ‘बैंक’

उदयपुर. जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) जैन समाज के व्यवसायियों के लिए एक हजार करोड़ की राशि से कोष की स्थापना कर रहा है। इसका मुख्यालय मुंबई रहेगा, जबकि देशभर में इसकी शाखाएं होंगी। यह जैन समाज के व्यवसायियों को व्यापार के लिए ऋण देगा। इस कोष में सदस्य ही राशि एकत्र करेंगे। इस कोष से समाज के युवाओं को भी शिक्षा और अन्य क्षेत्र में आर्थिक मदद मिल सकेगी।

संस्था के उदयपुर चैप्टर के कार्यवाहक अध्यक्ष के.एस मोगरा ने बताया कि जीतो संगठन की उदयपुर और जयपुर चैप्टर में स्थापना दिसंबर महीने में होगी। जोधपुर में चैप्टर की स्थापना अगले साल जनवरी में होगी। उल्लेखनीय है कि ‘जीतो’ दुनिया के विभिन्न देशों में बसे जैन परिवारों के कल्याण के लिए गठित संगठन हैं। इसके सदस्य बड़े व्यवसायी, उद्योगपति व बुद्धिजीवी वर्ग से हैं।

साधु-संतों के लिए आरोग्य कार्ड
संस्था समाज के साधु-संतों को निशुल्क इलाज भी मुहैया कराएगा। श्वेतांबर, दिगंबर, मूर्तिपूजक और ओसवाल सभी वर्ग के संतों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए देशभर के करीब 6 हजार संत-साधु व मुनियों के डाटा बेस तैयार करके उन्हें आरोग्य कार्ड जारी कर रहा है। कार्ड से वे देश के किसी भी अस्पताल में अपना नि:शुल्क इलाज करवा सकेंगे। संस्था उन्हें बाईपास सर्जरी से लेकर किसी भी बीमारी का उपचार नि:शुल्क उपलब्ध करवाएगी।

सवर्ण विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की कवायद: प्रशासनिक सेवाओं में सवर्ण तबके के विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की भी संस्था की योजना हैं। इसके लिए वह जैन समाज को रोल मॉडल के रूप में स्थापित करने पर कार्य कर रहा है।

मोगरा ने बताया कि संस्था अखिल भारतीय स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन से जैन समाज के प्रतिभावन विद्यार्थियों को चुनेगा। इन्हें प्रशासनिक सेवाओं की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बड़े शहरों में कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों को संगठन की ओर से कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी। पहले चरण में दिल्ली में 40 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को कोचिंग सुविधा शुरू कर दी गई है। इसका बजट 70 लाख रुपए है। समाज के विद्यार्थियों के लिए दो वर्र्षो में देशभर में 30 हाई स्टेंडर्ड विद्यालय खोलने की भी योजना है।

ये हैं सदस्य संस्था के अखिल भारतीय अध्यक्ष हेमंत शाह, मुम्बई हैं। राजस्थान में ‘सेबी’ के पूर्व चेयरमैन डीआर मेहता, पूर्व मुख्य सचिव मिठालाल मेहता, आईजी राजीव दासोत, ज्वैलर पदमचंद सुराणा, पीएन भंडारी, डॉ. वीके सिंघवी, अजय काला आदि इसके सदस्य हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: