HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

बच्चों का साथ पसंद : प्रियंका

चंडीगढ़. प्रियंका चोपड़ा चंडीगढ़ की रंगकर्मी संस्था ‘थियेटर ऐज’ के बच्चे शनिवार दोपहर को काफी उत्साहित नजर आए। मौका था प्रियंका चोपड़ा से मिलने का। होटल ताज में प्रियंका ने बच्चों से मुलाकात की। बच्चों ने उन्हें फूल भेंट किए और उनके ऑटोग्राफ लिए। बातचीत में प्रियंका ने बच्चों से कई सवाल पूछे। बच्चों ने बताया कि वे रात से ही उत्साहित थे प्रियंका से मिलने के लिए। रात को ही उन्होंने ड्रैस तैयार कर ली थी।

बच्चों ने बताया कि उन्हें एक्टिंग का शौक है। डांस, थियेटर में वे परफैक्ट हैं और कई परफॉर्मेस दे चुके हैं। शालू ने प्रियंका को ‘आओ सुनाएं प्यार की एक कहानी..’ गाना सुनाया। प्रियंका ने कहा कि एनजीओ के इन बच्चों से हमें मिलते रहना चाहिए।

प्रियंका कहती हैं कि वे बच्चों से मिलती रहती हैं और इनकी दुआएं बरकत देती हैं। बच्चों का साथ उन्हें पसंद है, जबकि बड़े लोगों में हमेशा नर्वस हो जाती हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: