Manoranjan
Cinema
Hollywood Hollywood पार्टी में मौजूद कुछ लोगों के अनुसार केट मॉस सुपर मॉडल सिएना मिलर, नाओमी कैंपबेल और ऑसबोर्न के साथ ड्वीनिया टेलर की बर्थडे पार्टी में शिरकत कर रही थीं।
तभी ड्रग्स मांगने वाली घटना घटी। केट ने बाकायदा डीजे इलियट इस्टविक से कोकीन, कैनेबिस या फिर एल्कली नाइट्रेट की मांग की। डीजे के मना करने पर केट ने कहा कि तुम्हारे पास है नहीं तो यह बताओ कि मिलेगा कहां। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ समय बाद केट के ग्रुप के कुछ लोगों ने उन्हें ड्रग मुहैया करवाई और उन्हें सुकून में देखा गया।
एक बच्चे की मां केट को पहली बार दो साल पहले कोकीन लेते हुए देखा गया था, जिसका असर उनके करियर पर भी पड़ा। पर कुछ समय बाद उन्होंने करियर को प्राथमिकता देते हुए कुछ बड़ी कंपनियों जैसे लुई विटॉन, डोना करन और वर्जिन मोबाइल से कांट्रैक्ट किया। हालांकि अच्छी बात यह रही कि जब केट को नशे के बुरे नतीजों के बारे में बताया गया तो उन्होंने फिर कभी सेवन न करने की कसम भी खा ली।