नई दिल्ली.भारत और पाकिस्तान के बीच फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन पाकिस्तान की दूसरी पारी 247 रनों पर सिमट गई।
जहीर खान ने खेल के शुरुआती दौर में ही अकमल और तनवीर को आउट कर पाकिस्तान के दो विकेट झटक लिए। कल के स्कोर पांच विकेट पर 212 रनों से आगे आज जैसे ही पाकिस्तान की ने बैटिंग शुरू की कि पहले ही ओवर जहीर खान ने कामरान अकमल का आउट कर कर दिया।
अकमल खान की गेंद पर युवराज सिंह को कैच दे बैठे। अकमल की जगह बैटिंग करने आए सोहेल तनवीर भी कुछ खास नहीं कर पाए और जहीर खान की धारदार गेंदबाजी का शिकार बने। तनवीर 13 रन बनाकर जहीर की गेंद पर हरभजन को कैच दे बैठे।
इसके बाद कप्तान कुंबले ने सौरव गांगुली को गेंद सौंपी। गांगुली ने अपने एक ओवर में ही मिसबाह-उल-हक और मोहम्मद सामी का विकेट लेकर पाकिस्तानी खेमे में खलबली मचा दी। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मिसबाह गांगुली की गेंद पर दिनेश कार्तिक को कैच दे बैठे। अंतिम बल्लेबाज कनेरिया को सचिन के थ्रो पर धोनी ने आउट कर दिया।
इससे पहले कल मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पांच विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए थे।
संबंधित खबरें
* कुंबले ने झटके तीन विकेट, पाकिस्तान 212/5
* पाकिस्तान 231 पर सिमटा