News
International International इस्लामाबाद.पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज पाकिस्तान वापस लौट रहे हैं। नवाज शरीफ जेद्दा से एक विशेष विमान से आज शाम में लाहौर पहुंचेंगे। वहीं इस बार पाकिस्तान सरकार उन्हें वापस नहीं भेजेगी।
सरकार की ओर से कहा गया है कि नवाज शरीफ अपनी मर्जी से आ रहे हैं और उन्हें नहीं रोका जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले 10 सितंबर को नवाज शरीफ को एयरपोर्ट से वापस जेद्दा भेज दिया गया था।
बताया जाता है हाल ही में परवेज मुशर्रफ ने सऊदी अरब का दौरा किया था। इस दौरे के बाद नवाज शरीफ की वापसी की खबरें जोर पकड़ने लगी थीं। ऐसा माना जा रहा है कि सऊदी अरब के शाह ने मुशर्रफ पर यह दबाव बनाया है कि नवाज शरीफ को पाकिस्तान में रहने दिया जाए।
संबंधित खबरें
* कल पाकिस्तान लौटेंगे नवाज शरीफ
* शरीफ को मनाने जाएंगे मुशर्रफ
* शरीफ को लौटने दे सरकार : सुप्रीम कोर्ट
* शरीफ को वतन वापसी की अनुमति
* पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जेद्दा भेजा
* शरीफ के सामने विकल्पः निर्वासन या फिर जेल
* नवाज इस्लामाबाद पहुंचे