HomeNewsInternational International

केविन होंगे ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री

सिडनी.ऑस्ट्रेलिया में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। लेबर पार्टी के नेता केविन रड ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे। ऐसी संभावना है कि वे अगले हफ्ते प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

कंजरवेटिव पार्टी के नेता और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री जॉन हॉर्वर्ड ने हार की जिम्मेदारी स्वीकार की है। 11 सालों तक हॉर्वर्ड ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री पद पर आसीन रहे।

ऐसा माना जा रहा है कि सत्ता परिवर्तन के साथ ही अब इराक़ से ऑस्ट्रेलियाई सेना की वापसी शुरु होगी और संभावना है कि जलवायु परिवर्तन की दिशा में क़दम उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया क्योटो समझौते पर हस्ताक्षर करेगा। लेबर पार्टी ने अपने चुनावी वादों में कहा है वह क्योटो संधि पर हस्ताक्षर भी करेगी





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: