bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

भारत को पहला झटका, कार्तिक आउट

नई दिल्ली.फिरोजशाह कोटला मैदान में खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत की दूसरी पारी में दिनेश कार्तिक पहले ओवर में ही आउट हो गए। मात्र दो रन के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा। शोएब अख्तर की गेंद को खेलने के प्रयास में चूके और गेंद सीधे विकेट कीपर कामरान अकमल के हाथों में चली गई। कार्तिक ने मात्र एक रन बनाए। इससे पहले पाकिस्तान की दूसरी पारी 247 रनों पर सिमट गई।

जहीर खान ने खेल के शुरुआती दौर में ही अकमल और तनवीर को आउट कर पाकिस्तान के दो विकेट झटक लिए। कल के स्कोर पांच विकेट पर 212 रनों से आगे आज जैसे ही पाकिस्तान की ने बैटिंग शुरू की कि पहले ही ओवर जहीर खान ने कामरान अकमल का आउट कर कर दिया।

अकमल खान की गेंद पर युवराज सिंह को कैच दे बैठे। अकमल की जगह बैटिंग करने आए सोहेल तनवीर भी कुछ खास नहीं कर पाए और जहीर खान की धारदार गेंदबाजी का शिकार बने। तनवीर 13 रन बनाकर जहीर की गेंद पर हरभजन को कैच दे बैठे।

इसके बाद कप्तान कुंबले ने सौरव गांगुली को गेंद सौंपी। गांगुली ने अपने एक ओवर में ही मिसबाह-उल-हक और मोहम्मद सामी का विकेट लेकर पाकिस्तानी खेमे में खलबली मचा दी। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मिसबाह गांगुली की गेंद पर दिनेश कार्तिक को कैच दे बैठे। अंतिम बल्लेबाज कनेरिया को सचिन के थ्रो पर धोनी ने आउट कर दिया।



संबंधित खबरें
* भारत को 203 रनों का लक्ष्य, पाक 247/10





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: