HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

एंट्री टैक्स जारी रहेगा

जालंधर.

बोर्डो व निगमों के चेयरमैन बनने की लाइन में लगे नेताओं को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने यह कहकर तगड़ा झटका दिया है कि सरकार का किसी को चेयरमैनशिप देने का इरादा नहीं है। पीएपी कॉम्पलेक्स में शनिवार को बादल ने कहा कि राज्य में कई बोर्ड और निगम घाटे में हैं। चेयरमैनशिप देने से बोझ और बढ़ जाएगा। घाटे वाले बोडरें-निगमों के विनिवेश पर भी सरकार विचार कर रही है। अकाली-भाजपा के बीच चेयरमैनी को लेकर खींचतान चल रहा थी।

लाल बत्ती को सही ठहराया:

एसजीपीसी मैंबरों को गाड़ियों पर लाल बत्ती लगाने की अनुमति को बादल ने सही ठहराया। उन्होंने कहा कि इस तरह पार्टी के मैंबरों का सम्मान किया गया है। यह फैसला एसजीपीसी प्रधान के चुनाव के समय नहीं, बल्कि पहले ही लिया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: