News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. शहर के विभिन्न गवर्नमेंट स्कूलों में पढ़ाने वाले 15 टीचर्स 28 नवंबर को सिंगापुर जाएंगे। यह दौरा तीन रातें और चार दिनों का होगा। इस ट्रिप को टीचर्स के लिए एजूकेशन डिपार्टमेंट ने स्पांसर किया है। इनमें से अधिकतर टीचर्स को एयर फेयर पर 50 परसेंट तक का डिस्कांउट दिया गया है। टीचर्स के रहने, खाने-पीने का इंतजाम एजूकेशन डिपार्टमेंट करेगा।
दिवाली पर विभिन्न गवर्नमेंट स्कूलों के स्टूडेंट्स और टीचर्स ने स्टॉल लगाकर सामान बेचा था। यह सामान स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किया गया था। डिपार्टमेंट ने दिवाली स्टॉल के लिए स्टूडेंट्स को रॉ मैटिरियल दिया था। जिन स्टूडेंट्स और टीचर्स ने अच्छी सेल की उन्हें सिंगापुर भेजने का फैसला हुआ। पहले दो बैच टीचर्स के और फिर स्टूडेंट्स का बैच जाएगा।