News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. जो लोग ज्यादा एल्कोहल लेते हैं या जिन्हें हेपेटाइटिस बी या सी है, ऐसे लोगों का लिवर डैमेज होने की आशंका ज्यादा होती है। लिवर डैमेज होने से मरीज को सिरोसिस हो जाता है, जिसमें मरीज के पेट में पानी भर जाता है, जो जानलेवा भी हो सकता है। ये बात शनिवार को पीजीआई के हैपेटोलॉजी डिपार्टमेंट के डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कही।
प्रो. वीरेंद्र सिंह और उनकी टीम ने एक स्टडी की है, जिसमें पेट में भरने वाले पानी से निजात दिलाने के लिए मरीजों का नई दवा माइडोड्रिन से इलाज किया गया। इसके बहुत अच्छे परिणाम सामने आए हैं। ये ट्रीटमेंट दूसरों के मुकाबले काफी सस्ती है और इसमें बहुत ज्यादा कॉम्प्लीकेशंस नहीं हैं।
डॉ. वीरेंद्र ने बताया कि अभी ये दवा भारत में उपलब्ध नहीं है, इसीलिए इसे बाहर से मंगवाना पड़ रहा है। इसकी एक टैबलेट की कीमत 40 रुपए है। इस स्टडी को हाल ही में ‘लिवर डिजीज’ पर अमेरिका में हुई अमेरिकी एसोसिएशन की 58वीं एनुअल मीटिंग के दौरान प्रेजेंट किया गया। डॉ. वीरेंद्र सिंह के रिसर्च वर्क को 100 में से पांच बेस्ट पेपर में स्थान मिला।
डॉ. वीरेंद्र ने कहा अभी तक इस बीमारी से निजात दिलाने के लिए एक सिरींज से एब्डोमेन से फ्लुइड निकाल कर पेशेंट को एलब्यूमिन (जो कि ब्लड का एक हिस्सा है) दिया जाता था, हालांकि इस ट्रीटमेंट से मरीज को आराम तो आ जाता था लेकिन ये ट्रीटमेंट खर्चीला होने के साथ-साथ इसके कुछ कॉम्प्लीकेशंस भी थे, जिसके कारण ये उतना कारगर साबित नहीं हुआ। डॉ. वीरेंद्र ने कहा कि नई ट्रीटमेंट से मरीज को सिरोसिस के बाद होने वाली किडनी फेल्योर से बचाया जा सकता है।
सिरोसिस बढ़ जाए तो किडनी फेल हो सकती है वास्तव में हमारा लिवर ही ब्लड को सकरुलेट करने का काम करता है। जिनको सिरोसिस हो जाता है उनका लिवर डैमेज होने के कारण ब्लड का सकरुलेशन नहीं हो पाता। इससे आंत की ब्लड वेसल्स फूल जाती हैं और मरीज पर दवाइयों का भी असर नहीं होता। अगर मरीज इस स्थिति में ज्यादा दिनों तक रहता है तो किडनी फेल होने की आशंका बढ़ जाती है।