HomeMagazineArts Arts

रोलिंग इटरटेंनर ऑफ द ईयर

न्यूयार्क.हैरी पॉटर की प्रख्यात लेखिका जे. के. रोलिंग को न्यूयार्क की एक प्रसिद्ध साप्ताहिक मनोरंजन पत्रिका इंटरटेंमेंट ने 2007 का इटरटेंनर ऑफ द ईयर घोषित करते हुए उनहें प्रथम पेज पर स्थान दिया है।

पत्रिका कहती है कि हैरी पॉटर की लेखिका जे. के. रोलिंग की बॉय विजार्ड सीरिज की लगभग ४क्क् मिलियन कॉपीज का बिकना और फिर इस पर बनीं फिल्म के निमार्ण के बाद जबरदस्त सफलता प्राप्त करना एक बड़ी बात है और वे वास्तव में इस पुरुस्कार की वास्तविक हकदार है।

पत्रिका की इस सीरिज में पांच अन्य श्रेणियां भी है । मोस्ट पापुलर श्रेणी में मेट डेमॉन को स्थान मिला है वहीं कलाकार , निर्देशक , एक्टविस्ट जार्ज क्लूनी वेलडिक्टोरियन के तहत शीर्ष पर स्थान दिया गया है।

जोआन रोलिंग से जे. के. रोलिंग तककुछ लोग बेसक इस बात को मानते हो कि नाम में क्या रखा है? लेकिन आप जे के रोलिंग की जिंदगी में देखे तो पाएंगे कि नाम में भी बहुत कुछ रखा है । दरअसल जेके रोलिंग का असली नाम जोआन रोलिंग था लेकिन उनहोंने अपनी पहली किताब के प्रकाशन के समय प्रकाशकों की बात मानकर अपने नाम के आगे जे. के. रोलिंग लिखना शुरू कर दिया था। प्रकाशकों का मानना था कि किसी महिला के बजाय पुरूष का नाम होगा तो रीडर को किताब में ज्यादा दम लगेगा इसलिए उनहोंने अपने नाम के आगे जे. के .लिखना शुरू कर दिया और किताब के कवर के पर लिखे इस नाम से यह पता भी नहीं चलता था कि लेखक पुरूष है या महिला। आज यहीं नाम इटरटेंनर ऑफ द ईयर घोषित हुआ है और हैरी पॉटर और जे. के. रोलिंग के लेखन का जादू पूरे संसार में लोंगो के सर चढ़कर बोल रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
cindy
Tuesday, 4th Dec 2007, 20:42
this is so cool!i have read all her potter books and will soon buy the next of her new books too..she has an amazing writing skill..she is truly the entertainer of the year..