HomeNewsNational National

बिपाशा, अरशद पर नस्लभेदी टिप्पणियां

लंदन.Bipasaअभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के बाद अब बिपाशा बसु और अरशद वारसी इंग्लैंड में नस्लीय दुर्व्‍यवहार के शिकार बने हैं। एक फिल्म शूटिंग के दौरान कुछ श्वेत लोग आए और उन्होंने इन दोनों कलाकारों पर नस्लीय टिप्पणियां की।

बताया जाता है बिपाशा बसु और अरशद वारसी पश्चिमी लंदन के ग्लैसी जंक्शन के पास फिल्म धन धना धन गोल की शूटिंग में जब व्यस्त थे उसी बीच एक कार पर सवार होकर दो श्वेत लोग आए और उनके साथ नस्लीय दुर्व्‍यवहार किया। बिपाशा और अरशद के साथ गालीगलौज भी की गई। अरशद वारसी ने बातचीत में कहा कि यह दृश्य देखकर वे चकित हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें कभी इस बात की कल्पना नहीं थी कि ये लोग उनके साथ ऐसा व्यवहार करेंगे।

इस फिल्म में बिपाशा और अरशद के साथ काम कर रहे जॉन अब्राहम भी सेट पर मौजूद थे। जॉन ने बताया कि दोनों श्वेत युवकों की करतूत को देखकर वे दंग रह गए।गौरतलब है कि बिपाशा बसु, अरशद वारसी और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म गोल का प्रीमीयर कल लंदन में हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: