News
Indians Abroad Indians Abroad कुआलालम्पुर.भारतीय मूल के लोगों द्वारा निकाली गई एक रैली के दौरान मलेशिया पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।
बताया जाता है कि हिंदू राइट एक्शन फोर्स नामक एक स्वयंसेवी संस्था ने इंग्लैंड पर भारतीयों को बंधुआ मजदूर बनाकर मलाया द्वीप पर लाने और उनका शोषण करने के खिलाफ मुआवजे की मांग की थी। इसी मांग के समर्थन में आज भारतीय मूल के लोगों ने ब्रिटिश हाई कमिशन के सामने रैली निकालने और नारेबाजी करने का फैसला लिया।
रैली जैसे ही दुनिया की दूसरी सबसे बिल्डिंग पेट्रोनस टॉवर के पास से गुजरने लगी कि पुलिस ने रैली में शामिल लोगों पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस ने रैली पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इससे रैली में भगदड़ मच गई। पुलिस रैली में लोगों को घसीट-घसीट कर गाड़ियों में बिठाने लगी।
सरकार ने पूर्व में ही भारतीय मूल के लोगों को चेतावनी दे दी थी कि वे किसी भी प्रकार की रैली नहीं निकालें। मलेशिया के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला बादवाई ने कहा कि वे गलियों में रैली निकालने की इजाजत नहीं दे सकते। उन्होंने कहा मलेशिया में सबको अपनी शिकायत दर्ज कराने का अधिकार है लेकिन उसका एक तरीका है।