HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

ऐथे नई तां ओथे सई

जालंधर. इस बार न्यू ईयर सैलीब्रेशन के लिए गोवा जाना विदेश जाने से भी ज्यादा महंगा हो गया है। अगर फिर भी गोवा में ही बितानी है न्यू ईयर की शाम तो नार्मल रेट की बजाए खर्च करने पड़ेंगे डबल रूपए।

सिटी क ी करीब 300 फैमिलीज में से 65 प्रतिशत ने गोवा और काठमंडु के लिए बुकिंग करवाई है, जिन्हें फुल बुकिंग के चलते टिकट व पैकेज नहीं मिले वे विदेशों में सैलीब्रेशन के लिए बुकिंग करवा रहे हैं। फॉरेन सैलीब्रेशन में शामिल हैं सिंगापुर, मलेशिया, बैंकॉक और दुबई। न्यू ईयर से डेढ़ महीने पहले ही एयर टिकट्स व होटल की बुकिंग हो चुकी है और पैकेज के रेट्स लगभग डबल हो गए हैं। लोकल लोगों की बजाए एनआरआईज ही डबल खर्चे पर गोवा में 08 का स्वागत करने में इंट्रस्ट ले रहे हैं

पैकेज जो महंगे हुए ऑथोराइजड ट्रैवल एजेंट्स हेमंत कुमार बताते हैं कि गोवा का पैकेज 22 हजार से 45 हजार का हो गया है, लेकिन फिर भी जालंधरराइट्स गोवा की बुकिंग डबल खर्चे पर करवाने के लिए तैयार हैं। फिर भी प्राब्लम है कि गोवा में विदेशियों के आगमन के चलते पैकेज दिए ही नहीं जा रहे हैं। दूसरे नंबर पर मॉरीशियस का पैकेज 28 हजार से बढ़ा कर 40 हजार का कर दिया गया है।

बैंकॉक, थाईलैंड, मलेशिया व सिंगापुर का नार्मल पैकेज 26 से 28 हजार का था, जो अब 45 हजार से भी ज्यादा का है। सभी पैकेज तीन नाइट्स व फोर डेज के हैं। पैकेज में एयर बुकिंग, एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट के अलावा ब्रेक फॉस्ट भी शामिल है, मगर अफसोस कईयों को डबल रेट पर भी बुकिंग नहीं मिल रही है।

15 जनवरी के बाद मना पाएंगे जश्न नए साल को कुछ और खास बनाने के लिए 32 से भी ज्यादा ट्रैवल एजेंट्स सिटी में मौजूद हैं। इनके पास हर रोज 30 से 35 लोग बुकिंग के लिए आ रहें हैं। सिटी में अलग-अलग एसोसिएशन्स के लोग फैमिली के साथ इक्ट्ठे जाने को बुकिंग करवाने के इच्छुक हैं।

अब नार्मल पैकेज पर सात जनवरी तक होटल, एयर टिकट व पैकेज की बुकिंग न होने के कारण मैडिकल एसोसिएशन व कई इंडस्ट्रीज 15 जनवरी के बाद ही नए साल का जश्न मना पाएंगे। बुकिंग करवा चुके ज्यादातर एम्पलाइज क्लास पीपल हैं, जो गोवा, काठमंडू, हैदराबाद , कन्याकुमारी, ऊटी, मद्रास, कोचीन, बैंगलोर व मुंबई को प्रैफर कर रहे हैं

बच्चों की पसंद हुई सैकेंडरी

सैलीब्रेशन की बात होती है तो बच्चों को भी पैकेज व स्पॉट के बारे में बताना पड़ता है, क्योंकि घूमने के लिए प्लेस व पैकेज दोनों अब बच्चे ही डिसाइड करते हैं। मगर फुल बुकिंग के चलते ट्रैवल एजेंट्स ही पैकेज डिसाइड करने में लगे हैं। कोक्स एंड किंग्स, थॉमस कुक, इंडियन एयरलाइंस, पार्थ होलीडेज व अकीडो एयरलाइंस के अलावा सिटी में 50 से ज्यादा प्राइवेट कंपनीज है, इनका कहना है कि इस बार तो पब्लिक हमें कह रही है कि जहां की मिले वहीं की बुकिंग कर दो। इसलिए डिसाईडिंग अथॉरिटी हम ही हैं।

काठमांडू था अल्ट्रनेटिव बीओसी ट्रैवल्स के जगमोहन सबलोक बताते हैं कि जिन लोगों को गोवा व विदेशों में बुकिंग नहीं मिली है, वे न्यू ईयर सैलीब्रेट करने के लिए बाय एयर काठमांडू की टिकट बुक करवा रहे हैं, लेकिन उसकी टिकट भी 21 हजार से बढ़कर अब 32 हजार में बुक हो पा रही है। नार्मल सीट नहीं मिलने पर लोग अपर क्लास व बिजनेस क्लास में भी सीट बुक करवा रहे हैं।

क्रिसमस सैलीब्रेशन विदेशों में विदेशों में क्रिसमस सैलीब्रेशन के लिए लोगों में काफी क्रेज है। अब लोगों को नैशनल पैकेज पर विदेश जाने का मौका मिले तो वो भला पीछे क्यों रहेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: