HomeNewsNational National

तसलीमा को नहीं निकाला: बुद्धदेव

सिलिगुड़ी(पश्चिम बंगाल)पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने कहा है कि तसलीमा नसरीन कोलकाता से नहीं निकाला गया है वे वापस लौटने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने इन खबरों का खंडन किया है जिसमें कहा गया था कि तसलीमा को पश्चिम बंगाल से निकाल दिया गया ।

मुख्यमंत्री बुद्धदेव ने कहा कि राज्य सरकार ने कभी उन्हें पश्चिम बंगाल छोड़ने के लिए मजबूर नहीं किया। तसलीमा को राज्य से भेजे जाने के बाद मुख्यमंत्री ने पहली बार इस बारे में बयान दिया है।

माकपा के दार्जीलिंग जिला सम्मेलन के खुले सत्र को संबोधित करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि वह जब चाहें राज्य में लौटने को स्वतंत्र हैं। राज्य सरकार उनके लिए सभी प्रकार की व्यवस्था करेगी।

राज्य के गृह सचिव पी आर राय ने शनिवार को कहा था कि तसलीमा अपनी इच्छा के मुताबिक पश्चिम बंगाल में लौट सकती हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा की समस्या नहीं होगी।

गौरतलब है कोलकाता में हिंसा भड़कने के बाद तसलीमा को पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जयपुर लाया गया था। राजस्थान सरकार ने नई दिल्ली स्थित राजस्थान हाउस में तसलीमा को पनाह दी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: