हैदराबाद.भाजपा ने कहा है कि बांग्लादेश की विवादास्पद लेखिका तसलीमा नसरीन को भारत की नागरिकता दी जानी चाहिए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सीएच विद्यासागर राव ने हैदराबाद में पत्रकारों से बातीचीत करते हुए कहा कि तसलीमा नसरीन ने किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई है इसलिए उन्हें भारत की नागरिकता दी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि यदि भारत की नगारिकता प्राप्त करने के लिए तसलीमा कोई आवेदन देती हैं तो केंद्र सरकार को इस पर अवश्य विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह यूपीए सरकार की जिम्मेदारी है कि वो तसलीमा को सुरक्षा उपलब्ध कराए।