HomeNewsInternational International

नवाज शरीफ पाकिस्तान के लिए रवाना

लाहौर.पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ सऊदी अरब से एक विशेष विमान से पाकिस्तान के लिए रवाना हो चुके हैं। नवाज शरीफ के भतीजे हामजा शरीफ ने बताया कि सऊदी अरब के मदीना से 40 लोगों के साथ नवाज शरीफ लाहौर के लिए रवाना हो चुके हैं।

शरीफ के साथ लाहौर आने वाले लोगों में अधिकांश उनके रिश्तेदार हैं। बताया जा रहा है भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 55 मिनट पर उनका विमान लाहौर में लैंड करेगा।

आठ साल पहले राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने नवाज शरीफ को निर्वासित कर दिया था। नवाज शरीफ ऐसे समय में पाकिस्तान लौट रहे हैं जब वहां इमरजेंसी लागू है। निर्वासन के बाद नवाज शरीफ का दूसरी बार पाकिस्तान लौट रहे हैं।

इससे पूर्व 10 सितंबर को भी वे पाकिस्तान लौटे थे। लेकिन इस्लामाबाद एयरपोर्ट से उन्हें जबरन सऊदी अरब भेज दिया गया था।

संबंधित खबरें
* आज वतन वापस लौटेंगे नवाज शरीफ
* ईद के बाद फिर पाकिस्तान लौटेंगे नवाज
* पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को जेद्दा भेजा





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: