नई दिल्ली. राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कमलेश शर्मा को राष्ट्रकुल का महासचिव नियुक्त किए जाने पर आज बधाई दी।
राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता ने राष्ट्रपति के हवाले से कहा कि कमलेश का चयन यह दर्शाता है कि राष्ट्रकुल के सदस्य 53 देश भारत के प्रति सम्मान रखते हैं।
राष्ट्रपति ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय है कि वह इस पद को सुशोभित करने वाले पहले भारतीय होंगे।