लाहौर: पाकिस्तान के निवार्सित पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आज देश लौट आए हैं। इससे पहले सितंबर में शरीफ सात साल का निर्वासन समाप्त करके पाक लौटे थे, लेकिन उन्हें काफी अपमानजनक ढंग से वापस भेज दिया गया था।
शरीफ अपने भाई शाहबाज शरीफ, पत्नी कुलसुम और अन्य परिवार के सदस्यों के साथ सऊदी सरकारके विशेष विमान से पाक वापस लौटे हैं। वे वहां पर 2000 से निर्वासित जीवन जी रहे थे।
शरीफ की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। शहर की सड़कों पर 5 हजार से अधिक सुरक्षाबल तैनात थे। खासकर एयरपोर्ट में सुरक्षा के माकूल इंतजाम थे। पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर इससे लगे रास्तों में आवागमन रोक दिया था।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बेनजीर की वापसी रैली के दौरान रावलपिंडी में हुए दो आत्मघाती धमाकों के कारण वे सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरतना चाहते थे।