HomeBusinessCorporate Corporate

कंस्ट्रक्शन कंपनियां जुटाएंगी 2000 करोड़

मुंबई. कंस्ट्रक्शन क्षेत्र की 11 कंपनियों ने अगले एक साल में पूंजी बाजार से आईपीओ के जरिये 2000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है। यह जानकारी डन एंड ब्रेडस्ट्रीट इंडिया के सर्वेक्षण में दी गई है।

सर्वे में 187 भारतीय कंपनियों का हवाला दिया गया है जो कंस्ट्रक्शन, पावर और टेलीकॉम जैसी सेवाएं दे रही हैं। डन एंड ब्रेडस्ट्रीट इंडिया के सीईओ कौशल संपत के अनुसार अब नियंत्रित बाजार की बजाय खुली अर्थव्यवस्था का दौर है और ऐसे में आधारभूत ढांचे के विकास में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ी है।

सर्वे में शामिल चुनिंदा कंपनियों ने वित्त वर्ष 2007 के दौरान आईपीओ के जरिये 20,000 करोड़ रुपए जुटाए और निकट भविष्य में ये लगभग 11 कंपनियां 2000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि आईपीओ के जरिये ही जुटाने जा रही हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: