HomeBusinessCorporate Corporate

हर्ट्ज इंडिया करेगी 1000 करोड़ रुपए का निवेश

नई दिल्ली. देश में तेजी से बढ़ते किराये पर कार बाजार से उत्साहित होकर हर्ट्ज इंडिया ने अगले तीन साल में भारत में 1000 करोड़ रुपए के निवेश की योजना बनाई है।

इसके जरिये कंपनी भारत में अपने वाहनों की संख्या को दस गुना तक बढ़ाकर 25,000 कर सकेगी। अभी इसकी कारों की संख्या 2500 है। कंपनी ने वर्ष 2007-08 के दौरान 130 करोड़ रुपए का निवेश किया।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी राजीव के विज के अनुसार भारत में किराये पर कार का बाजार काफी तेज गति से प्रगति कर रहा है। कंपनी कार रेंटल (सेल्फ और शॉफर ड्रिवन), कार लीजिंग और रेडियो केब सेवाएं संचालित कर रही है।

कंपनी देशभर में 25 एक्सक्लूसिव कार रेंटल आउटलेट्स भी स्थापित करने जा रही है। ऐसा पहला आउटलेट सितंबर में दिल्ली में खोला गया था। निकट भविष्य में कंपनी ने विस्तार योजनाओं की पूर्ति के लिए ऋण और इक्विटी के मिश्रण के साथ ही प्राइवेट प्लेसमेंट और आईपीओ लाने की योजना भी तैयार की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: