HomeBusinessDalal Street Dalal Street

अस्थिरता से तेजड़िए दबाव में

मुंबई. भारतीय शेयर बाजार में लंबी अवधि में तेजी के सभी कारण रहने के बावजूद पिछले सप्ताह सेंसेक्स चार फीसदी गिरा और जबर्दस्त अस्थिरता बनी रही। अस्थिरता से तेजड़िए दबाव मेंअंतरराष्ट्रीय कारकों का असर घरेलू बाजार पर बना रहेगा। संभव है कि कुछ और अंकों का करेक्शन बाजार में दिखाई दे।

टेक्निकल एनालिस्टों की राय मानें तो अगले तीन सप्ताह तक 19,200 के स्तर पर रजिस्टेंस निकल रहा है। इसके अलावा 18,319 का स्तर ऐसा है, जहां सेंसेक्स को समर्थन मिल रहा है। बल्कि यह भविष्यवाणियां की जा रही हैं कि सेंसेक्स रोजाना के चार्ट में लोअर बॉटम व लोअर टॉप बनाएगा। पिछले 13 सप्ताह में सेंसेक्स 55-दिन के एक्सोपोनेंशियल मूविंग एवरेज से ऊपर बंद हुआ है।

क्या कहता है चार्ट
* सेंसेक्स 55 सप्ताह के मूविंग एवरेज से ऊपर चल रहा है और लंबी अवधि में तेजी के संकेत देता है।
* बीएसई ऑटो इंडेक्स मामूली गिरकर 5,256.55 पर जा पहुंचा है।
* व्यापक रूप से तेजी का दृश्य बन रहा है, लेकिन अभी कुछ और करेक्शन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

अमेरिका पर निर्भर
अंतरराष्ट्रीय बाजार का रुख अस्थिरता वाला है। यह स्पष्ट नहीं है कि अमेरिकी फेड रिजर्व अब ब्याज दरों में कोई कमी करेगा या नहीं। विश्लेषक 11 दिसंबर को फेड रिजर्व की अगली बैठक में कटौती का अनुमान लगा रहे हैं। अमेरिकी बाजार इस सप्ताह हाउसिंग के नए आंकड़ों पर गौर करेंगे। उसी से पता लगेगा कि ब्याज दरों में कोई कटौती की जा रही है या नहीं। औसत कारोबार की मात्रा 8277 करोड़ रु. से घटकर 7634 करोड़ रु. पर आ गई है।

नकारात्मक हैं इंडेक्स
पिछले सप्ताह सभी प्रमुख इंडेक्स नकारात्मक बंद हुए हैं। बीएसई आईटी इंडेक्स मजबूत रुपए के कारण गिरा है। बीएसई बैंकेक्स भी गिरकर 10,414.36 पर बंद हुआ। रुपए की मजबूती के कारण भारतीय आईटी कंपनियों की आमदनी प्रभावित होगी, क्योंकि आईटी कंपनियां ज्यादातर बिलिंग डॉलर में करती हैं। अभी निवेशकों को तस्वीर साफ होने का इंतजार करना चाहिए, लेकिन इस बात की संभावना नहीं है कि रिजर्व बैंक ब्याज दरों में कटौती करेगा। पूंजी का प्रवाह लगातार बना रहता है तो सीआरआर में वृद्धि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: